Samachar Seva

Mission Patrkarita

राज्यपाल का दो दिवसीय बीकानेर दौरा बुधवार से

Governor's two-day Bikaner visit begins on Wednesday

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राज्यपाल का दो दिवसीय बीकानेर दौरा बुधवार से, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े जिले के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को आएंगे। राज्यपाल बागड़े बुधवार को हवाई मार्ग द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10.40 बजे सांचू हेलीपेड पहुंचेंगे। वे सांचू बोर्डर पोस्ट का निरीक्षण तथा सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ संवाद करेंगे।

इसके बाद राज्‍यपाल बागड़े आंतरिक सुरक्षा संबंधी बैठक लेंगे। वे दोपहर 1.30 बजे सांचू से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर दोपहर 1.45 पर गोडू पहुंचेंगे एवं यहां विभिन्न निरीक्षण करेंगे। बागड़े यहां से दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेंगे और सायं 6 बजे बीकानेर आर्मी स्टेशन स्थित रणबंका गेस्ट हाउस पहुंचेंगे।

राज्यपाल बागड़े सायं 7 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे तथा रात्रि 8 बजे रणबंका गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल बागड़े गुरुवार प्रातः 10.15 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित विद्यामंडप के लिए प्रस्थान करेंगे।

वे प्रातः 10.30 बजे से ‘प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता’ विषयक राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे। बागडे़ दोपहर 2 बजे सड़क मार्ग से श्रीगंगानगर के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल के दौरे पर एडीएम सिटी ने आज कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली।