Loading Now

updates

लड़की उठा ले जाने की दी धमकी

Girl threatened to be picked up

बीकानेर, (samacharseva.in)। लड़की उठा ले जाने की दी धमकी, गंगाशहर थाना पुलिस ने एक विवाहिता की लज्‍जा भंग करने तथा उसकी लड़की को उठा ले जाने की धमकी देने के आरोप में गोपेश्‍वर बस्‍ती निवासी प्रभुराम, विष्‍णु व गणेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परिवादिया ने मंगलवार देर रात दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आरेपियों ने इस माह 1 अगस्‍त की रात को 9 से 9.30 बजे के दौरान गोपेश्‍वर बस्‍ती में हनुमान मंदिर के पास उससे मारपीट की। उसके कपडे फाड कर स्‍त्री लज्‍जा भंग की तथा आरोपियों ने धमकी दी कि वे उसकी लड़की को उठाकर ले जाएंगे।

थानाधिकारी ने बताया कि परिवादिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 509, 354, 341, 323 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच असिस्‍टेंट सब इन्‍सपेक्‍टर  गोरधनराम को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed