USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। ज्वैलर्स से रंगदारी मांगने वाले गिरधारी व राजेन्द्र गिरफ्तार, श्रीडूंगरगढ थाना पुलिस ने ज्वैलर्स से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

1. Girdhari and Rajendru arrested for demanding extortion from jewelers
पकडे गए आरोपियों में मोमासर बास निवासी 19 वर्षीय राजेन्द्र भाट पुत्र मदनलाल व इंदपालसर हीरावतान निवासी 24 वर्षीय गिरधारीलाल शर्मा पुत्र सोहनलाल शामिल हैं।
परिवादी इंदपालसर निवासी 50 वर्षीय तोलाराम जाट पुत्र कुंभारम ने रविवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी राजेन्द्र व गिरधारी ने शनिवार 3 सितंबर को सुबह 11 बजे उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
थानाधिकारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू की जा चुकी है।
















