Samachar Seva

Mission Patrkarita

गीगासर की मंजू मेघवाल व पुष्‍पा मेघवाल गिरफ्तार, हत्‍या का आरोप

Gigasar's Manju Meghwal and Pushpan Meghwal arrested, accused of murder

बीकानेर, (समाचार सेवा)। गीगासर की मंजू मेघवाल व पुष्‍पा मेघवाल गिरफ्तार, हत्‍या का आरोप, देशनोक थाना पुलिस ने कस्‍बे के राकेश हत्‍याकांड मामले में मंगलवार को दो महिलाओं गीगासर निवासी 24 साल की मंजू मेघवाल तथा 36 साल की पुष्‍पा मेघवाल को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है।

Gigasar's Manju Meghwal and Pushpan Meghwal arrested, accused of murder -13

Gigasar’s Manju Meghwal and Pushpan Meghwal arrested, accused of murder -13

थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि शनिवार 19 जून को क्षेत्र निवासी राकेश को रास्‍ते में रोककर घसीटते हुए आरोपी अपने घर ले गए थे।

वहां आरोपियोंने राकेश की लाठी सरियों से पिटाई की जिससे राकेश की मौत हो गई। म्रतक राकेश के भाई महावीर मेघवाल ने रविवार 20 जून को वारदात की जानकारी पुलिस को दी।

जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर शैलेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार, जिला बीकानेर, वृताधिकारी वृत नोखा नेम सिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी जगदीशसिंह उनि मय थाना स्टाफ टीम गठित की गई।

इस टीम द्वारा मंगलवार 22 जून को मुल्जिमा मंजू मेघवाल पत्नी प्रहलाद उम्र 24 साल तथा पुष्पा मेघवाल पत्नी सुखाराम उम्र 36 साल निवासीगण वार्ड नम्बर 03 मेघवालों का मोहल्ला गीगासर

पुलिस थाना देशनोक  जिला  बीकानेर  को  बाद  अनुसंधान  व  पूछताछ  के  जुर्म  प्रमाणित  पाये  जाने  पर गिरफ्तार किया  गया।  मुल्जिमान  से  अनुसंधान  जारी  है।