बीकानेर, (samacharseva.in)। यूं महंगा पड गया बच्चे से दुकान में भारी-भरकम काम करवाना, गंगाशहर थाना पुलिस ने एक बच्चे से मोटरसाइकिल ठीक करने का काम करवाने तथा दुकान की साफ-सफाई कराने के आरोप में गंगाशहर में पाबू चौक के निवासी मुकेश माली के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ के सीआई पुलिस राणीदान ने बुधवार शाम को गंगाशहर पुलिस को बताया कि आरोपी मुकेश पुत्र सत्यनारायण माली अपनी दुकान में 14 वर्ष के बच्चे से मोटरसाइलिक ठीक करवाने का कार्य करवा रहा था। वह बच्चे से अपनी दुकान की साफ-सफाई का भी काम करवा रहा था।
थानाधिकारी गंगाशहर ने बताया कि इस मामलें में आरोपी मुकेश के खिलाफ आईपीसी, बाल प्रति. अधिनिमय तथा किशोर संरक्षण एवं देखरेख अधिनियम की विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एएसआई गौरधन राम को सौंपी गई है।
















