Samachar Seva

Mission Patrkarita

महाप्रबंधक आनन्द प्रकाश ने बीकानेर स्टेशन का किया निरीक्षण

General Manager Anand Prakash inspected Bikaner station

बीकानेर, (समाचार सेवा)। महाप्रबंधक आनन्द प्रकाश ने बीकानेर स्टेशन का किया निरीक्षण, महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे आनन्द प्रकाश  ने गुरुवार को बीकानेर स्टेशन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने रनिंग रूम, लॉबी, रेलवे स्टाफ व यात्री सुविधाओं की जानकारी ली, रेल फाटकों, रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।

साथ ही संबंधित क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों व आमजन से मुलाकात कर मांगों व समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने नए अधिकारी विश्राम गृह का उद्घाटन भी किया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव सहित मुख्यालय के प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्ष व मंडल के शाखा अधिकारी मौजूद रहे।