जनआक्रोश यात्रा में खोलेंगे गहलोत सरकार की पोल – माधोराम चौधरी

Gehlot government's poll will open in Jan Aakrosh Yatra – Madhoram Chaudhary
Gehlot government's poll will open in Jan Aakrosh Yatra – Madhoram Chaudhary

NEERAJ JOSHI  (समाचार सेवा)जनआक्रोश यात्रा में खोलेंगे गहलोत सरकार की पोल – माधोराम चौधरी, बीकानेर,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर संभाग संगठन प्रभारी माधोराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जन आक्रोश यात्राओं के माध्‍यम से गहलोत सरकार की पोल जनता के सामने खोली जाएगी।

चौधरी शनिवार को शहर भाजपा पदाधिकारियों, मंडल और मोर्चा अध्यक्षों की गांधीनगर स्थित कार्यालय में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भ्रष्ट, नाकारा और अकर्मण्य कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं और बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्णतः विफल कार्यकाल के बावजूद भी सरकार इसे जश्न के रूप में मनाने की तैयारियां कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा भी जनसरोकार और नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए राज्य सरकार के खिलाफ़ विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर पर व्यापक जनाक्रोश यात्राएं निकाली जाएंगी।

बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए शहर भाजपा अध्‍यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने जन आक्रोश यात्रा कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।