Loading Now

updates

श्रीडूंगरगढ में दलित नाबालिगा से सामुहिक बलात्‍कार

बीकानेर, (samacharseva.in) श्रीडूंगरगढ में दलित नाबालिगा से सामुहिक बलात्‍कार,श्रीडूंगरगढ थाना पुलिस ने एक दलित नाबालिगा किशोरी का अपहरण कर उससे सामुहिक बलात्‍कार करने के आरोप में जैसलसर गांव के निवासी महेन्‍द्र जाट पुत्र पोकरराम व एक अज्ञात व्‍यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीडित नाबालिगा किशोरी की मां ने सोमवार को दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी महेन्‍द्र व अन्‍य ने गांव जैसलसर में रविवार 3 जनवरी की रात को साढे ग्‍यारह बजे उसकी नाबालिगा पुत्री का अपहरण किया और उसकी पुत्री के साथ सामुहिक रूप से दुष्‍कर्म किया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी, एससीएसटी व पोक्‍सो एकट की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ धर्माराम गिला कर रहे हैं।

Share this content:

You May Have Missed