Samachar Seva

Mission Patrkarita

गणेश ने बीच रास्‍ते महिला का हाथ पकडा

Ganesha holds the woman's hand in the middle of the way

बीकानेर, (समाचार सेवा)। गणेश ने बीच रास्‍ते महिला का हाथ पकडा, बीछवाल थाना पुलिस ने रामपुरा बस्‍ती निवासी गणेश के खिलाफ एक महिला का रास्‍ता रोकने व महिला से छेडछाड करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

हरियाणा में पानीपत मूल की हाल बीकानेर में रामपुरा बस्‍ती की गली 18 की निवासी इन्‍दुरानी पत्‍नी कंठालाल ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में बीछवाल में करणी औधोगिक क्षेत्र स्थित एम.आर वूलन मिल परिसर में रहती है।

आरोपी गणेश ने शुक्रवार 17 सितंबर की दोपहर 12.30 बजे करणीनगर स्थित एनसी क्रष्‍णा उन मिल के पास जबरन उसका हाथ पकडा और छेडखानी की। एसआई सुमन मामले की जांच कर रही है।