Loading Now

updates

शिव वैली में निशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर रविवार को

बीकानेर, (समाचार सेवा)। शिव वैली में निशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर रविवार को, शिव वैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल में रविवार चार जुलाई को निशुल्‍क हड्डी रोग जांच शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में केवल 100 मरीजों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। रोगियों को 9928405048 नंबर पर पंजीकरण करवाना होगा। शिविर में डॉ. पंकज मोहता रोगियों को निशुल्क परामर्श देंगे। साथ ही डॉ. मोहता द्वारा लिखी गई खून की जांच एवं एक्स-रे भी निशुल्क होगा।

घुटने दर्द के मरीज के लिए पीआरपी थेरेपी भी निःशुल्क की जाएगी। यह शिविर रोट्रेक्ट क्लब की ओर से आयोजित होगा। यह जानकारी क्‍लब अध्यक्ष प्रशांत कल्ला ने दी।

सचिव मेहुल पुरोहित, प्रकल्प संयोजक विनय हर्ष, सहसंयोजक रोहित पच्चीसिया ने बताया कि शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

Share this content:

You May Have Missed