Samachar Seva

Mission Patrkarita

चेक पर फर्जी हस्‍ताक्षर कर की धोखाधड़ी

fraud by forging signature on check

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। चेक पर फर्जी हस्‍ताक्षर कर की धोखाधड़ी, नापासर थाना पुलिस ने चेक पर एक बुजुर्ग व्‍यक्ति के फर्जी हस्‍ताक्षर करने के आरोप में बीकानेर में रेलवे कॉलोनी निवासी अमीर खान पुत्र युनुस अली के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परिवादी नापासर में गाढ़वाला क्षेत्र के राजपूतों के मोहल्‍ले में पुराने कुएं के पास के निवासी 68 वर्षीय दूलाराम जाट पुत्र किशनाराम ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 5 अक्‍टूबर 2023 को चेक पर उसके फर्जी हस्‍ताक्षर कर धोखाधड़ी की।

थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में चूरू में नई सड़क पर श्‍यामसू खां के घर के पीछे के मूल निवासी हाल बीकानेर में रेलवे कॉलोनी के क्‍वार्टर नंबर 4004 निवासी अमीर खां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।