Samachar Seva

Mission Patrkarita

अस्‍पताल के पास जुआ खेलते चार को पकड़ा, 27 हजार रुपये जप्‍त

Four people caught gambling near the hospital, 27 thousand rupees seized

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)अस्‍पताल के पास जुआ खेलते चार को पकड़ा, 27 हजार रुपये जप्‍त, नयाशहर थाना पुलिस ने शनिवार को कोठारी हॉस्पीटल के पास से ताश के पत्तों पर रूपये का दावं लगाकर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 27 हजार 100 रूपये जुआ राशि व 52 ताश के पत्‍ते बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए आरोपियों में बीकानेर में घड़सीसर निवासी 44 वर्षीय ईब्राहिम पुत्र समुन्द्र खां, मुक्‍ताप्रसाद नगर निवासी 34 वर्षीय सीताराम भार्गव पुत्र शंकरलाल,  बंलानगर निवासी 33 वर्षीय छेलू नाई पुत्र भंवरलाल तथा सर्वोदय बस्‍ती निवासी 30 वर्षीय सोनू कुम्‍हार पुत्र गणेशाराम शामिल हैं।

जुआरियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाडी, हैड कांस्‍टेबल शीशराम, कांस्‍टेबल प्रदीप, राहुल, कैलाश शामिल रहे। पुलिस ने चारों आरोपियों इब्राहिम, सीताराम, छेलू सेन व सोनू के खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ में मुकदमा दर्ज किया है।