कृषि महाविद्यालय के कन्या छात्रावास का हुआ शिलान्यास

AGRI

बीकानेर, (samacharseva.in)। कृषि महाविद्यालय के कन्या छात्रावास का हुआ शिलान्यास, कृषि महाविद्यालय के कन्या छात्रावास का शिलान्यास शनिवार को राज्य के ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने किया। इससे पहले ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्या छात्रावास का भूमि पूजन किया। उन्होंने शिला पट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान डॉ. कल्ला ने स्वामी विवेकानंद कृषि संग्रहालय का अवलोकन किया। साथ ही विश्वविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग द्वारा बनाए गए बाजरे के मूल्य संवर्धित उत्पादों के बारे में जाना।

इस अवसर पर स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने डॉ. कल्ला को ‘बदलाव की गाथा गाते चित्र’ पुस्तिका भेंट की। प्रो.   सिंह ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा आवंटित बजट से छात्रावास का निर्माण होगा। इसमें 32 कक्ष होंगे। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. आई. पी. सिंह ने आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन-डायरेक्टर मौजूद रहे। इस दौरान शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रतन सिंह शेखावत, प्रधान राजकुमार चूरा, संगठन मंत्री महेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शैक्षणेत्तर कर्मचारियों ने डॉ. कल्ला का स्वागत किया।