Samachar Seva

Mission Patrkarita

आईसीएआई के पूर्व ब्रांच अध्यक्षों का किया सम्मान

Former branch presidents of ICAI were honored

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) की बीकानेर ब्रांच के स्‍थापना के 20वें वर्ष में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार को हुए समारोह में सभी पूर्व ब्रांच अध्यक्षों का सम्मान किया गया।

इससे पूर्व टैक्स ऑडिट पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन हुआ। वर्कशॉप में सेंटर काउंसिल मेंबर अभय छाजेड़ ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट भरते समय ध्यान रखने वाले मुख्य बिंदुओं के विषय में बताया।

दूसरे सत्र को सीए नमन मालू ने टैक्स ऑडिट की विविध धाराओं के बारे में सदस्यों की शंकाओं का निवारण किया। कार्यक्रम में ब्रांच अध्यक्ष जसवंत सिंह बैद, ब्रांच सिकासा अध्यक्ष राहुल पच्चीसिया, उपाध्यक्ष हेतराम पूनिया, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा ब्रांच एग्जीक्यूटिव मेंबर अंकुश चोपड़ा ने भी विचार रखे।