Samachar Seva

Mission Patrkarita

विवाहिता को देवर से शारीरिक संबध बनाने के लिये किया मजबूर

Forced to make physical relation with brother-in-law

बीकानेर, (samacharseva.in)। एक विवाहिता को अपने ही देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिये मजबूर करने तथा देवर दवारा भाभी के साथ दुष्‍कर्म करने का प्रयास करने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ नयाशहर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पीडिता ने मंगलवार 3 नवंबर की शाम को दर्ज कराये मामले में पुलिस को बताया कि शहर में नत्‍थूसर गेट के बाहर  बडा गणेश मंदिर के पास  के निवासी देवर शाहरूख खान, ससुर रहीम बक्स, सास मेहराज, नानी सास रहीमा ने उसे देवर हैदर अली के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिये मजबूर किया। पीडिता के अनुसार आरोपियों की बात नहीं मानने पर देवर हैदर अली ने उसके साथ जबरदस्‍ती बलात्‍कार का प्रयास किया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सब इन्‍सपेक्‍टर मनोज कुमार को सौंपी गई है।