Samachar Seva

Mission Patrkarita

एमजीएसयू में गुलाब की पंखुड़ियों से दी बापू को पुष्पांजलि  

Floral tribute given to Bapu with rose petals in MGSU

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। एमजीएसयू में गुलाब की पंखुड़ियों से दी बापू को पुष्पांजलि,  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर मंगलवार को महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बापू को गुलाब की पंखुडि़यों से पुष्‍पांजलि दी गई।

कार्यक्रम आयोजनकर्ता इतिहास विभाग की सह प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि शहीद दिवस पर विद्यार्थियों ने अहिंसा पार्क स्थित गांधी जी की प्रतिमा के प्रदक्षिणा पथ पर हाथों में गुलाब की पंखुड़िया व बैनर लेकर मार्च किया। रामोवतार उपाध्याय ने गांधीजी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम की प्रस्तुति दी। विवि शिक्षकों, अधिकारियों व विद्यार्थियों ने बापू को पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। दो मिनिट का मौन रखा गया।

मुख्य अथिति कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने विद्यार्थियों से गांधी जी के मूल्यों को समझने का आव्‍हान किया। समारोह में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, सह प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा, डॉ. मुकेश हर्ष सहित  प्रो. राजाराम चोयल, डॉ. संतोष कंवर शेखावत, डॉ. अनिल कुमार दुलार, डॉ. बिट्ठल बिस्सा सहित समस्त अधिकारी व विभिन्न विभागों के विद्यार्थी शामिल रहे।