Loading Now

updates

विकसित युवा भारत संसद-2026’ में पांच विद्यार्थियों का हुआ चयन

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिला स्‍तरीय विकसित भारत युवा संसद-2026के दौरान ऐश्वर्या अरोड़ा, कनिष्का शेखावत, प्रियंका, दीपशिखा शेखावत और गजराज कंवर का चयन राज्‍यस्‍तरीय विकसित भारत युवा संसद के लिये किया गया।

माई युवा भारत एवं राजकीय डूंगर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में डूंगर कॉलेज के प्रताप सभागार में गुरुवार को जिलास्‍तरीय युवा संसद आयोजित की गई। इसमें 24 विद्यार्थियों ने ‘आपातकाल के 50 वर्षः भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक’ विषय पर अपने विचार रखे।

उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के निदेशक अनिल पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता रोटरी क्लब के पूर्व प्रांतपाल राजेश चूरा ने की।

Share this content:

You May Have Missed