Samachar Seva

Mission Patrkarita

ताश के पत्‍तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते पांच गिरफ्तार

Five arrested for gambling with playing cards.

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)नयाशहर थाना पुलिस ने चौखुंटी पुलिया के नीचे ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 हजार 690 रुपये की जुआ राशि भी जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रताप बस्‍ती निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र हनुमान नायक (25), सोनू लोहार पुत्र ओमप्रकाश लोहार (25), चौखुंटी मोहल्ला निवासी अशोक सांसी पुत्र पप्पूराम (26), राणीसर बास निवासी सलीम राठौड़ पुत्र गुलजार (50) निवासी, पवन स्वामी पुत्र कैलाश स्वामी (31) शामिल हैं।

थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि आरोपी 5 जुलाई को चौखुंटी पुलिया के नीचे जुआ खेल रहे थे। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पुनिया, उपनिरीक्षक अजय कुमार, हैडकांस्टेबल पुरुषोत्तम तथा कांस्टेबल रवि कुमार, कलवीर सिंह और अमरसिंह शामिल रहे।