Samachar Seva

Mission Patrkarita

झोंपड़े में लगी आग, वृद्धा व दो बच्चों की मौत

Fire in a hut, old man and two children die

बीकानेर, (samacharseva.in)। झोंपड़े में लगी आग, वृद्धा व दो बच्चों की मौत, लूणकरनसर थाना क्षेत्र के गांव सुरनाणा में शुक्रवार देर रात चूल्हे की चिन्गारी से झोंपड़े में लगी आग से 75 वर्षीय वृद्धा सहित दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। इस हादसे में झौंपड़े के बाहर बंधी एक बछड़े की भी मौत हो गई।

लूणकरनसर थानाधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि इस हादसे में 75 वर्षीय धाई देवी पत्नी टीकू राम, 10 वर्षीय अनीता पुत्री हंसराज, 8 वर्षीय मोनिका पुत्री हंसराज की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुरनाणा में हंसराज जाट के खेत में बने एक झोंपड़े में हंसराज की मां व दोनों बेटियां सो रही थीं। सभी आग की चपेट में आ गए।

जबकि पास ही के झोंपड़े में हंसराज, उसकी पत्नी व दो बच्चे सो रहे थे।  शनिवार की सुबह दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम, एसडीएम भगीरथ साख मौके पर पहुंचे।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com