Loading Now

updates

बीकानेर के डूडी पेट्रोल पंप पर मारपीट

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर के डूडी पेट्रोल पंप पर मारपीट. नयाशहर थाना पुलिस ने नाल रोड पर स्थित डूडी पेट्रोल पंप पर बाइक सवार व पंप पर कार्यरत सेल्‍स मैन के बीच हुई मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डूडी पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्‍स मैन नागौर मूल के मनोज कुमार पोटलिया ने रविवार को 3 अज्ञात लोगों पर दर्ज करवाये गए मामले में पुलिस को बताया कि शनिवार 19 सितंबर को रात 9.30 बजे 3 अज्ञात जनो ने दो मोटरसाइकिलों में 100-100 रुपये का पेट्रोल भरवाया था। जब आरोपियों से पेट्रोल के रुपये मांगे गए तो वे मारपीट करने लगे तथा गले में रखे रुपये लेकर भाग गए।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच सब इन्‍सपेक्‍टर मनोज कुमार को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed