NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीएसएफ स्थापना दिवस परेड में शामिल होगा महिला ऊंट सवार दस्ता, बीएसएफ महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने बीएसएफ के ऊंट सवार दस्ते में पहली बार महिला बीएसएफ कार्मिकों को शामिल करने का निर्णय किया।

Female camel rider squad to participate in BSF Raising Day parade2
इसके लिए पुष्पेंद्र सिंह राठौर डीआईजी बीएसएफ बीकानेर को महिला ऊंट सवार दस्ता तैयार करने हेतु जिम्मेवारी सौंपी डीआईजी राठौर ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से बीएसएफ में महिलाएं भी भर्ती होकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुरुषों के संग कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी कर रही है।

Female camel rider squad to participate in BSF Raising Day parade1
उन्होंने बताया कि बीएसएफ महानिदेशक के आदेशानुसार महिला ऊंट सवार दस्ता तैयार करने के लिए महिला प्रहरीयों को मनोवैज्ञानिक तौर पर पहले तैयार किया गया।साथ साथ ही कुशल प्रशिक्षको की निगरानी में बीकानेर क्षेत्रीय मुख्यालय में इन महिला प्रहरीयों को ऊंट सवारी का गहन प्रशिक्षण दीया गया।
जिसके परिणाम स्वरूप आज बीएसएफ डीजी की इच्छानुसार महिला ऊंट सवार दस्ता पूर्णरूप से तैयार है जो कि आगामी 1 दिसंबर को होने वाली बीएसएफ स्थापना दिवस परेड में पहली बार शामिल होगा।राठौर ने बताया कि यह महिला ऊट सवार दस्ता विश्व में अपनी तरह का एकलौता पूर्णत: महिला ऊंट सवार दस्ता होगा।
















