Samachar Seva

Mission Patrkarita

ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, दहेज मांगा

बीकानेर, (samacharseva.in)। ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, दहेज मांगा, लूणकरनसर थाना पुलिस ने एक विवाहिता से दुष्‍कर्म करने का प्रयास करने व बेईज्‍जत करने के आरोप में विवाहिता के ससुर तथा विवाहिता को दहेज के लिये प्रताडित करने के आरोप में अन्‍य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कांकडवाला गांव की पीडिता ने बुधवार को दोपहर बाद दर्ज कराये मामल में पुलिस को बताया कि आरोपी ससुर ने गत माह 15 जून को उससे दुष्‍कर्म करने का प्रयास किया तथा सास, देवर, जेठ, ननद, ननदोई, मामा ससुर आदि ने उसे दहेज के लिये प्रताडित किया।

थानाधिकारी ईश्‍वर प्रसाद ने बताया कि इस्‍तगासे के माध्‍यम से प्राप्‍त इस मामले में आरोपी सीताराम पुत्र मनीराम, पीडिता की सास राममूर्ति, जेठ धर्मेन्‍द्र, देवर जितेन्‍द्र, ननद किरण, सरोज, ननदोई शिवराज, मामा ससुर जगदीश व मनीराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 406, 354, 354-ख, 376/511 व 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।