Samachar Seva

Mission Patrkarita

सरकारी योजनाओं का किसानों को व्‍यापक रूप से मिले लाभ- डॉ. चौधरी

Farmers should get wide benefits of government schemes- Dr. Chaudhary

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष डॉ. सीआर चौधरी ने रविवार को सर्किट हाउस में कृषि, उद्यान एवं कृषि से सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में डॉ. चौधरी ने निर्देश दिए कि किसानों को समयबद्ध कार्यक्रम अनुसार कृषि-उद्यान विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि और उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को ओर व्यापक रूप से मिल सके, यह सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कैलाश चौधरी, विजय सिंह, जगन सिंह गोरा, भैराराम गोदारा, रामकिशोर मेहरा, रघुवर दयाल सुथार, राजूराम डोगीवाल, प्रदीप चौधरी, ओमप्रकाश तर्ड, सोमेश तंवर, मुकेश गहलोत आदि विभिन्‍न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।