किसान आंदोलन खत्म, रेल सेवायें हुई सुचारू – अनिल रैना

Farmer's movement ended, rail services smooth - Anil Raina
Farmer's movement ended, rail services smooth - Anil Raina

बीकानेर, (समाचार सेवा) किसान आंदोलन खत्म, रेल सेवायें हुई सुचारू, फिरोजपुर मंडल पर किसानों द्वारा अपना आंदोलन वापस लेने के बाद चरणबद्ध तरीके से रेल यातायात को बहाल किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि  उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित 16 रेलसेवाओं को बहाल किया जा रहा है। इनमें री-स्टोर्ड रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी 28.12.21 व 29.12. 21 से बहाल किया जा रहा है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद को 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 19222, जोधपुर-जम्मूतवी को 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 19226, जम्मूतवी-जोधपुर को 29.12. 21 से।  गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर को 29.12. 21 को। गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी 29.12. 21 से बहाल किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर 29.12. 21 से।  गाड़ी संख्या 14601, फिरोजपुर-हनुमानगढ़ को 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 14602, हनुमानगढ़-फिरोजपुर 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 04729, रेवाड़ी-फाजिल्का 29.12. 21 से, तथा  गाड़ी संख्या 04730, फाजिल्का-रेवाड़ी को 29.12. 21 से बहाल किया जा रहा है।

रैना ने बताया कि गाड़ी संख्या 04572, धुरी-सिरसा को 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना को 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार 29.12. 21 से तथा  गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी को 28.12. 21 से बहाल किया जा रहा है।