Samachar Seva

Mission Patrkarita

कचरा जलाने पर हुआ विस्‍फोट, चार युवक घायल

Explosion on burning of garbage, four youths injured

चित्र व तथ्‍य साभार–खबर मंडी बीकानेर

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कचरा जलाने पर हुआ विस्‍फोट, चार युवक घायल, नाल थाना क्षेत्र में गेमना पीर रोड़ तेरह मंजिल के पास स्थित हाउसिंग बोर्ड के क्वार्टर परिसर में कचरा जलाने पर हुए विस्‍फोट में चार युवक घायल हो गए। चाऱ़ों घायल करीब 70-80 प्रतिशत तक जल गए हैं।

घायलों को इलाज के लिये बीकानेर के पीबीएम में भर्ती करा दिया गया है। इस हादसे में बीकानेर में नत्थूसर बास वार्ड नंबर 22 के निवासी 22 साल के कपिल माली पुत्र रामलाल माली, निखिल नगर निवासी 33 साल के अश्विनी नाई उर्फ गौरव पुत्र हीरालाल नाई, अमरसिंह पुरा निवासी 23 साल के विक्रम राजपूत पुत्र उत्तम सिंह, भाटों का बास निवासी 30 वर्षीय मुरली जाट पुत्र हीरालाल जाट घायल हुआ है।

नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड के क्वार्टर परिसर में नाथ समुदाय के कुछ लोग रहते हैं। यहां कचरे को जलाते वक्त विस्फोट हो गया। विस्‍फोट किस कारणों से हुआ उसका पता लगाया जा रहा है। घायलों की सेवा में असहाय सेवा संस्थान दवारा की जा रही है।