Loading Now

updates

घर में घुसकर आग लगाई, पटिटया तोडी, तारबंदी की

Entered the house and set fire, smashed the ceiling, barbed

बीकानेर, (samacharseva.in)। घर में घुसकर आग लगाई, पटिटया तोडी, तारबंदी की, सेरुणा थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव बापेउ के एक घर में घुसकर घर को आग के हवाले करने, पटिटयां तोडने तथा अवैध रूप से तारबंदी करने के आरोप में 11 नामजद लोगों सहित कुल दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बापेउ निवासी 52 वर्षीय रामूराम मेघवाल पुत्र धन्‍नाराम ने रविवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने शनिवार-रविवार की आधीरात को उसके घर में घुसकर मारपीट की व घर में आग लगा दी। पटिटयों के टुकडे तोड दिये व तारबंदी कर दी। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में कालूराम मेघवाल, कमलेश, डालूराम मेघवाल, गंगाराम मेघवाल, सोहनराम मेघवाल, अमराराम मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल, लालदास मेघवाल, पूर्णाराम मेघवाल, भगवानाराम मेघवाल तथा राजेन्‍द्र मेघवाल तथा लगभग 15 अन्‍य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच एएसआई शिवकुमार को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed