Samachar Seva

Mission Patrkarita

घर में घुसकर विवाहिता को पीटा

Entered the house and beat up the married woman FIR FIRST INFORMATION REPORT

बीकानेर, (समाचार सेवा) घर में घुसकर विवाहिता को पीटा , नयाशहर थाना पुलिस ने सर्वोदय बस्‍ती में एक विवाहिता के घर में घुसकर थाप मुक्‍कों से मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर की सर्वोदय बस्‍ती में सेंट एनएन स्‍कूल के पास की निवासी 34 साल की परिवादी श्रीमती सलमा पत्‍नी इकबाल मोहम्‍मद ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने शनिवार की शाम सवा पांच बजे उसके घर में जबरन घुसकर थाप मुक्‍कों से उसे पीटा तथा चोट पहुंचाई।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी हबीब कुरैशी, रिहान, सोहेल तथा साहिना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सब इन्‍सपेक्‍टर देवेन्‍द्र सोनी को सौंपी गई है।