उर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने किया ‘हैरिटेज वॉक’ का शुभारंभ

13BKN PH-5

बीकानेर, (समाचार सेवा)। उर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने किया ‘हैरिटेज वॉक’ का शुभारंभ, अंतरराष्‍ट्रीय ऊंट उत्सव के दूसरे दिन रविवार को आयोजित ‘हैरिटेज वॉक’ में बीकानेर की सांस्कृतिक और सामाजिक सम्पन्नता और समरसता  साकार हो उठी।

शहर की ऐतिहासिक हवेलियों के बीच सजे-धजे ऊंट, ढोल-नगाड़ों और मशक की सुमधुर स्वरलहरियों के बीच नाचते-झूमते देशी-विदेशी पर्यटक, परम्परागत वेशभूषा और रंग-बिरंगे साफे-पगड़ियां पहने रोबीले, तो इनके साथ फोटो और सेल्फी लेते शहरवासी, कच्छी घोड़ी नृत्य और गणगौर गीतों का लुत्फ उठाते लोग माहोल को खुशनुमा बना गए।

पर्यटन विभाग द्वारा लोकायन संस्था और फूडी देवता के संयुक्त तत्वावधान् में आयोजित ‘हैरिटेज वॉक्‍ का शुभारम्भ ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने फीता काटकर किया।

उन्होंने कहा कि बीकानेर जीवंत शहर है, जहां प्रत्येक पर्व और त्योहार को उल्लास, उमंग और उत्साह से मनाया जाता है। यहां की कला, संस्कृति, पहनावा, परम्पराएं, रीति-रिवाज और खान-पान पूरी दुनिया में विशिष्ट पहचान रखते हैं। हैरिटेज वॉक की समाप्ति बीकाजी की टेकरी में हुई।

यहां फोटो, सिक्कों एवं डाक-टिकटों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें बीकानेर की कला, संस्कृति और परम्पराओं से संबंधित फोटो प्रदर्शित किए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, उपखण्ड अधिकारी मोनिका बलारा, पर्यटन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल, जिला उद्योग संघ के डी. पी. पचीसिया,

लोकायन के महावीर स्वामी, सचिव गोपाल सिंह, गोपाल बिस्सा, स्वरूप सिंह पुरोहित, कृष्ण चंद्र पुरोहित, गिरिराज पुरोहित आदि मौजूद थे।  

पुष्‍करणा समाज ने निकाली बारात

हैरिटेज वॉक के दौरान ‘रमक झमक’ संस्था द्वारा निकाली गई पुष्‍करणा समजा के विष्‍णु रूपी दूल्‍हों की बारात विशेष आकर्षण का केन्द्र रही।

पुष्करणा समाज की परम्परा के अनुसार ‘विष्णु वेश’ धारी दूल्हों का ‘लाल लौकार’ पकड़कर उर्जा मंत्री डॉ. कल्ला और जिला कलक्टर भी बाराती बनकर साथ चले।

इस दौरान संस्था के प्रहलाद ओझा ‘भैंरू’ के नेतृत्व में बारातियों ने ‘केसरियो लाडो’, ‘हर आयो’ और अन्य परम्परागत गीत सुनाए।  

ष्करणा समाज की परम्परा के अनुसार ‘विष्णु वेश’ धारी दूल्हों का ‘लाल लौकार’ पकड़कर उर्जा मंत्री डॉ. कल्ला और जिला कलक्टर भी बाराती बनकर साथ चले।

इस दौरान संस्था के प्रहलाद ओझा ‘भैंरू’ के नेतृत्व में बारातियों ने ‘केसरियो लाडो’, ‘हर आयो’ और अन्य परम्परागत गीत सुनाए।  

‘वाव, इट्स ग्रेट’

हैरिटेज वॉक के दौरान देशी-विदेशी सैलानी फोटो लेने में मशगूल दिखे। हवेलियों पर लगे पत्थरों की नक्काशी देखकर स्विट्जरलैण्ड का एक पर्यटक अनायास ही बोल उठा, ‘वाव, इट्स ग्रेट’।

चाय पट्टी की तंग गलियां और पड़ले एवं चूड़ियों की दुकानें देखकर विदेश पर्यटन अभिभूत हुए। लक्ष्मीनाथ मंदिर के आगे जान मोहम्मद ने ब्‍लाक प्रिंटिंग का प्रदर्शन किया।

गिरधर व्यास की 28 फीट लम्बी मूंछों ने आकर्षित किया।

गणगौर गीत गाये, रम्मत की

गणगौर हैरिटेज वॉक के दौरान मोहता चैक में मरूनायक कला केन्द्र द्वारा गणगौर के गीत प्रस्तुत किए गए।

मरूनायक चैक में राम भादाणी ने उस्ता कला के तहत तैयार विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। सब्जी बाजार में कोडमदेसर नाट्य संस्थान द्वारा आयोजित

शहजादी नौटंकी की रम्मत का प्रदर्शन किया गया।

मंत्री व कलक्‍टर को पहनाई पगडियां

हैरिटेज वॉक की शुरूआत पगड़ियों के प्रदर्शन से हुई। इस अवसर पर लोक कलाकार कमल व्यास ने ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला को ‘माहेश्वरी केसरिया पाग’ तथा कलक्टर कुमारपाल गौतम को ‘जैसलमेरी पंचरंगा साफा’ पहनाया।

‘फूड कॉर्नर’ में लिया भुजिया-कचौरी-जलेबी और रबड़ी का आनंद

यहां स्थापित ‘फूड कॉर्नर’ में लोगों ने मनका महाराज की रबड़ी, जूनिया महाराज की कचौरी, बृजा महाराज की जलेबी और पूनिया महाराज के भुजिया का लुत्फ उठाया।

विदेशी पर्यटकों के लिए नया अनुभव था।  

जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

हैरिटेज वॉक के पूरे रूट के दौरान शहरवासियों ने पर्यटकों कापलक पावडे़ बिछाकर स्वागत किया।

अनेक स्थानों पर लोगों ने घर की छतों से पुष्प बरसाए। कच्छीघोड़ी नृत्य देखकर शहरवासी अभिभूत हुए।