Samachar Seva

Mission Patrkarita

ऊर्जा मंत्री भाटी ने किए श्री करणी माता के दर्शन

Energy Minister Bhati visited Shri Karni Mata

बीकानेर, (समाचार सेवा)। ऊर्जा मंत्री भाटी ने किए श्री करणी माता के दर्शन, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शुक्रवार को देशनोक पहुंचकर करणी माता मंदिर में मां करणी के दर्शन किए।

उन्होंने देश और प्रदेश की जनता की खुशहाली और अमन-चैन की कामना की। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधि और नगर पालिका देशनोक के अध्यक्ष ओम प्रकाश मूधड़ा मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाटी ने कहा कि करणी माता जन-जन की आस्था का केंद्र है। आसोज नवरात्रि में देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

इस अवसर पर भाटी ने कहा कि करणी माता जन-जन की आस्था का केंद्र है। आसोज नवरात्रि में देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।