बीकानेर, (samacharseva.in)।बीकानेर बिजली सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) के अनुसार विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव के लिये मंगलवार 18 अगस्त को सुबह कुछ इलाकों मं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक तथा कुछ अन्य इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सुबह 7 से 11 बजे तक
कंपनी के सहायक अभियंता (एचटीएम) के अनुसार मंगलवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक हॉर्स फार्म, केमल फार्म, कीन कॉलेज, विजय वर्गीय ढाणी, वसुंधरा कॉलोनी, सुर्य कुंज, कल्ला फैक्ट्री, पुरोहित तिलक नगर में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक
कंपनी के सहायक अभियंता (एचटीएम) शहर के इलाके धोबी तलाई, हीरालाल मॉल, ट्रांसपोर्ट गली, इन्कम टैक्स ऑफिस, रानी बाजार चौराहा क्षेत्र में मंगलवार सुबह 9 से 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।