Samachar Seva

Mission Patrkarita

आवारा गोधे से बचने के लिये नाले में कूदा बजुर्ग, मौत

Elderly man jumped into drain to save himself from stray bull, died

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। आवारा गोधे से बचने के लिये नाले में कूदा बजुर्ग, मौत, नगर निगम के पीछे मेहरों के बास के निवासी 65 वर्षीय ओम प्रकाश मेहरा की 12 दिसंबर को आवारा गोधे से बचने की जुगत में चौखूंटी क्षेत्र के गंदे नाले में कूदने से मौत हो गई। नयाशहर थाना पुलिस ने इस संबध में मृतक के पुत्र 37 वर्षीय रणजीत मेहरा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।

मृतक के पुत्र रणजीत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि उसके पिता ओमप्रकाश मंगलवार रात को किसी काम से चौखूंटी फाटक की तरफ गये हुए थे। काफी देर तक जव वे जो घर नही लौटे। चौखूंटी क्षेत्र में एक व्‍यक्ति ने बताया कि एक बुढ़ा आदमी आवारा गोधे की मार से बचने के लिये नाले में कूदा था।

पीबीएम अस्‍पताल लेकर पहुंचे लोग

बाद में नाले में से उस व्‍यक्ति को निकालकर कुछ लोग उसे पीबीएम अस्‍पताल लेकर गए हैं। रणजीत के अनुसार जब उसने अस्‍पताल पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि आवारा गोधे से जान बचाने के लिये नाले में कूदने वाले उसके पिता ओमप्रकाश ही थे जिनकी अब मौत हो चुकी है।

रणजीत के अनुसार उसके पिता की मौत आवारा साडं से टक्कर मारने से नाले मे गिरन के कारण हुई है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

समाज सेवियों ने निकलाया शव

जानकारी में रहे कि चोंखूंटी से बाबूलाल फाटक मार्ग के पास गंदे नाले में गिरे व्‍यक्ति का शव असहहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, खीदमगार खादिम सोसाइटी के सोएब, नसीम, जुनेद, ताहिर की मदद से बाहर निकाला गया। राजमाता सुशीला कुमारी जी जीवदया सेवा सीमिति से जुड़े रामदयाल राजपुरोहित ने मशक्‍कत कर मृतक की पहचान की।

मृतक की पहचान पुरानी गिनाणी निवासी ओम प्रकाश मेहरा पुत्र भगीरथ के रूप में हुई। नयाशहर थाने के पुलिसकर्मियों के सहयोग से मृतक के शव को अस्‍पताल पहुंचाया गया।