NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। टाउन हॉल में गूंजा, प्यार हमारा अमर रहेगा, अमन कला केंद्र द्वारा सोमवार को टाउनहॉल में 90 के दशक के पार्श्वगायक कुमार सानू, सोनू निगम, मो अजीज़, शब्बीर कुमार, उदित नारायण, नितिन मुकेश, अमित कुमार, भप्पी लहरी व अन्य गायक कलाकारों के गाए गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गायक अहमद हारून कादरी, एम. रफीक कादरी, ख्वाजा हसन कादरी, अनवर अजमेरी, ललित शर्मा, अनीस खरादी, गोपिका सोनी, रेखा चौधरी, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, डॉ. राकेश रावत, समुंद्र सिंह राठौड़ ने गीत प्रस्तुत किए। संचालन संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने किया।
मुख्य अतिथि एन. डी. रंगा थे। अन्य अतिथियों में अयूब अली सोढा, मकसूद अहमद, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, सैय्यद अख्तर अली, एम. आर .मुगल, डॉ मुकेश सिंघल, मो. सदीक चौहान, यशपाल नागपाल, रामरतन भादू, नेमचंद गहलोत, एडवोकेट समुद्र सिंह राठौड़, डॉ. राकेश रावत, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, धर्मेंद्र सोनी, यश बंशी माथुर थे।


