Loading Now

updates

नशे का सप्‍लायर मुकेश बिश्‍नोई फलौदी से गिरफ्तार

Drug supplier Mukesh Bishnoi caught in Phalodi

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नशे के सप्‍लायर मुकेश बिश्‍नोई को फलौदी में पकड़ा, नाल थाना पुलिस ने कोयले के ट्रक में नशीली टेबलेट सप्‍लाई करने के एक फरार आरोपी जोधपुर निवासी मुकेश बिश्‍नोई को डेढ साल बाद फलौदी में दबोच लिया है।

इस मामले में अभी एक और आरोपी सोनाराम बिश्‍नोई को पकड़ा जाना बाकी है। जबकि दो आरोपी मौके पर ही दबोच लिए गए थे।

थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि 26 नवंबर 2020 को क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक-ट्रेलर को चेक किया गया था।

ट्रक में ऊपर कोयला भरा था मगर तिरपाल के नीचे नशे की 1 लाख 34 हजार 500 टेबलेट अवैध रुप से परिवहन की जा रही थी।

इस मामले में ट्रक-ट्रेलर में सवार जोधपुर निवासी 32 वर्षीय विशनाराम बिश्‍नोई उर्फ विष्‍णु तथा जैसलमेर निवासी 28 वर्षीय मंगलाराम बिश्‍नोई को गिरफ्तार किया गया था।

दो आरोपी पकड़े  जाने बाकी थे। एक को पकड़ लिया गया है।

एक अन्‍य को जल्‍द पकड़ लिया जाएगा। थानाधिकारी ने बताया कि इस गिरफ्तारी में एएसआई हरसुखराम की विशेष भुमिका रही।

Share this content:

You May Have Missed