Samachar Seva

Mission Patrkarita

राजुवास के डॉ. सुरेश कुमार झीरवाल सम्मानित

Dr. Suresh Kumar Jheerwal of Rajuwas honored

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजुवास के डॉ. सुरेश कुमार झीरवाल सम्मानित, राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान महाविद्यालय बीकानेर के सहायक आचार्य डॉ. सुरेश कुमार झीरवाल को उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगर निगम बीकानेर द्वारा गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया।

डॉ. झीरवाल ने पशुओं के नेत्र रोग के क्षेत्र में मनुष्य की भाति मोतियाबिंद का फैको पद्दत्ति से सफल ऑपरेशन किया है। हाल ही में डॉ. झीरवाल ने टेकनपुर  (म.प्र.) से बॉर्डर सिक्योरिटी फॉर्स के प्रशिक्षित श्वान का मोतियाबिंद का इलाज कर श्वान को  पुनः दृष्टि प्रदान करने में सफलता हासिल की है।