Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ. श्रीमाली अध्ययन मंडल समिति में शामिल

Dr. Shrimali included in the Board of Studies Committee

बीकानेर, (समाचार सेवा)। डॉ. श्रीमाली अध्ययन मंडल समिति में शामिल, बीकानेर के शिक्षाविद डॉ. राजेंद्र कुमार श्रीमाली को हैदराबाद स्थित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद्  के शिक्षक शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्ययन मंडल समिति में शामिल किया गया है।

मंडल की प्रस्‍तावित बैठक में डॉ. श्रीमाली नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बुनियादी शिक्षा एवं नई तालीम जनित अनुभवजन्य व्यवसायिक कौशल शिक्षा पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

परिषद्  की सदस्य सचिव प्रो. नाग लक्ष्मी ने बताया कि  बोर्ड ऑफ स्टडीज की दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में होगी।