Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ. सतीश कच्‍छावा पर लगा फर्जीवाड़ा कर पत्‍नी के गहने बेचने का आरोप

Dr. Satish Kachhawa accused of selling wife's jewelry by forgery

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। डॉ. सतीश कच्‍छावा पर लगा फर्जीवाड़ा कर पत्‍नी के गहने बेचने का आरोप, सदर थाना पुलिस ने बीकानेर में सादुलगंज निवासी डॉ. सतीश कच्‍छावा के खिलाफ पत्‍नी की बिना सहमती के पत्‍नी के गहने बेचने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

डॉ. कच्‍छावा की पत्‍नी डॉ. मंजू कच्‍छावा ने इस्‍तगासे के आधार पर सदर थाने में दर्ज कराये मामले में बताया है कि उसके पति डॉ. सतीश कच्‍छावा ने उसके फर्जी साइन करके सोने-चांदी के उसके गहने बेच दिये हैं।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी चिकित्‍सक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 464, 467, 468 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एएसआई हनुमंत सिंह को सौंपी गई है।