Samachar Seva

Mission Patrkarita

चंडीगढ़ में हुआ डॉ. नंदकिशोर पुरोहित का सम्मान

Dr. Nandkishore Purohit was honored in Chandigarh

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  बीकानेर के प्रसिद्ध भृगु ज्योतिषाचार्य और द फोरकास्ट हाउस के निदेशक डॉ. पं. नंदकिशोर पुरोहित (उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री) को चंडीगढ़ में आयोजित 16वें अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ज्योतिष के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

लक्ष्य ज्योतिष संस्थान द्वारा चंडीगढ़ के गढ़वाल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. पुरोहित को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। सम्मान स्वरूप उन्हें स्मृति चिन्ह, शॉल, दुपट्टा, सर्टिफिकेट्स और पुष्पाहार भेंट किए गए।

समारोह में सहारनपुर के संत महामंडलेश्वर कमल किशोर, लक्ष्य ज्योतिष संस्थान के फाउंडर चेयरमैन रोहित कुमार और अध्यक्ष पीयूष कुमार शामिल रहे। सम्मेलन में देशभर से कुल 189 ज्योतिषाचार्यों और वास्तु विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।