Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ. मेघना शर्मा को प्रदान किया जाएगा मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्‍मान

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)बीकानेर की कवयित्री कथाकार डॉ. मेघना शर्मा को जयपुर की अभाकाम संस्था द्वारा पांचवा राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2026 देने की घोषणा की गई है। संस्था अध्यक्ष अजीत सक्सेना ने बताया कि डॉ. मेघना को कविता लेखन की श्रेणी में कृषि विज्ञान केंद्र, दुर्गापुरा जयपुर स्थित सभागार में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

महामंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि डॉ. मेघना को उनकी कविता प्रारब्ध की दीमक हेतु चयन समिति द्वारा पुरस्कृत किए जाने का निर्णय लिया गया जिसके तहत मंच से नगद राशि, स्मृति चिन्ह, शॉल, दुप्पटा व प्रमाण पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि डॉ. मेघना पूर्व में भी हिंदी साहित्य में अपने साहित्यिक अवदान हेतु चंडीगढ़, नई दिल्ली, जयपुर, बीकानेर, सूरतगढ़, रतनगढ़, फ़ैज़ाबाद की साहित्यिक संस्थाओं द्वारा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो चुकी हैं।