Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ. मेघना शर्मा विप्र सेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत

Dr. Meghna Sharma nominated as national spokesperson of Vipra Sena

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा को विप्र सेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। जानकारी के अनुसार विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी की अनुशंसा पर विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वेश शरण जोशी ने डॉ. मेघना को राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता पद की जिम्‍मेवारी सौंपी है।

डॉ. मेघना के मनोनयन पर विप्र सेना व ब्राह्मण समाज के हरिगोपाल उपाध्याय, गोपाल जोशी, पवन सारस्वत, रवींद्र जाजड़ा, महादेव उपाध्याय, मोहित जाजड़ा व रामोवतार उपाध्याय ने प्रसन्‍नता जताई है। विप्र सेना पदाधिकारियों के अनुसार विप्र सेना न्याय, प्रतिबद्धता, स्वाभिमान रक्षा एवं पीड़ित को संरक्षण के उद्देश्यों से प्रेरित ब्राह्मण समाज का एक प्रगतिशील संगठन है।

उन्‍होंने बताया कि विप्र सेना भगवान श्री परशुराम के आदर्शों पर चलते हुए पीड़ित, वंचित, शोषित वर्ग के लिये मुखरता से आवाज उठाती है, चाहे पीड़ित, वंचित, शोषित किसी भी जाति वर्ग के हों।