Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ. मेघना शर्मा डीन स्टूडेंट वेलफेयर मनोनीत

Dr. Meghna Sharma nominated as Dean Student Welfare

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) डॉ. मेघना शर्मा डीन स्टूडेंट वेलफेयर मनोनीत, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर में इतिहास विभाग की डॉ. मेघना शर्मा को अधिष्ठाता, छात्र कल्याण मनोनीत किया गया है।

इसके तहत डॉ. मेघना शर्मा द्वारा विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन हेतु कार्य किया जाएगा। उनके साथ सह अधिष्‍ठाता के रूप में डॉ. प्रभुदान चारण सहयोग करेंगे। डॉ. मेघना शर्मा डीन स्‍टूडेंट वेलफेयर के अलावा डाइरेक्टर, संग्रहालय व प्रलेखन केन्द्र का दायित्‍व भी निभाएंगी।