Samachar Seva

Mission Patrkarita

विकसित भारत@2047 संगोष्ठी में हुआ डॉ. मेघना शर्मा का सम्मान

Dr. Meghna Sharma honored in Viksit Bharat@2047 seminar

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद की विकसित भारत@2047 विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह के दौरान संगोष्‍ठी की आयोजन सचिव एमजीएसयू की डॉ. मेधना शर्मा का मंच से सम्‍मान किया गया।

समारोह के दौरान देश के विभिन्‍न नौ विश्‍वविद्यालयों के कुलपतियों ने डॉ. मेघना का अभिनंदन किया। समारोह में एमजीएसयू कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित, बहरामपुर विवि ओडिशा के कुलपति प्रो. गीतांजलि दास, मगध विवि पटना के कुलपतिप्रो. एस पी शाही, एस के विवि दुमका झारखंड के कुलपति प्रो. बिमल प्रसाद सिंह,

विलियम कैरे विवि शिलांग के कुलपति प्रो. सोमा भौमिक, पूर्व कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा, प्रो. ए. पी. पाढ़ी  प्रो. एम. एल. छीपा तथा प्रो. के जयप्रसाद मौजूद रहे। ज्ञात रहे संगोष्‍ठी के दौरान डॉ. मेघना ने आयोजन की व्यवस्थाओं के अतिरिक्त उद्घाटन समारोह में मंच से विषय प्रवर्तन व बीजसत्र का संचालन भी किया।