Samachar Seva

Mission Patrkarita

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने विजेता खिलाड़ी पत्रकारों को किया पुरस्कृत

Dr. Kalla rewarded the winning sportspersons journalists

बीकानेर, (समाचार सेवा) शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने विजेता खिलाड़ी पत्रकारों को किया पुरस्कृत, शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने गुरुवार को बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रेस क्लब खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अशोक माथुर ने की। समारोह में प्रेस क्लब अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा, विशिष्ट अतिथि नोहर विधायक अमित चचाण, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया ने भी विचार रखे।

समारोह में डॉ. कल्ला ने किक्रेट प्रतियोगिता की विजेता वीरेन्द्र सक्सेना इलेवन व उपविजेता अम्बालाल माथुर, बैडमिन्टन प्रतियोगिता के विजेता रहे लक्ष्मण राघव व उपविजेता सुमित व्यास, टीटी के विजेता रहे मुकेश पुरोहित व उपविजेता अजीज भुट्टा तथा सौ मीटर दौड़ में प्रथम तीन स्थानों पर रहे अनिल रावत, गिरीराज भादाणी,

गिरीश श्रीमाली सहित व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये गये। वहीं आयोजन में सहयोग करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर  अनुराग हर्ष का सम्मान किया गया। संचालन श्याम मारू ने किया।