Samachar Seva

Mission Patrkarita

शिवबाड़ी में डॉ. अर्पिता गुप्ता का किया सम्मान

Dr. Arpita Gupta honored in Shivbari

बीकानेर, (समाचार सेवा)। शिवबाड़ी में डॉ. अर्पिता गुप्ता का किया सम्मान, महिला स्वयं विकास संगठन शिवबाड़ी की ओर से गुरुवार का आयोजित समारोह में डॉ. अर्पिता गुप्ता का सम्मान किया गया।

संस्थान सदस्यों ने डॉ. अर्पिता को शाल औढ़ाकर, माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्‍मानित किया। समारोह में संस्थान की अध्यक्ष सुमन बारासा, सचिव दीपक बारासा, रमेश सियोता, शोभा खोखर,वर्षा सुखराडिया, मनोहर कुमार,शांता देवी आदि उपस्थित रहे।

वक्‍ताओं ने कहा कि पैथोलॉजी के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ डॉ. अर्पिता गुप्ता ने एनजीओ द्वारा शहर की कच्ची बस्तियों व आस-पास के गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता कैंप लगाये हैं।

महामारी के दौर में डॉ. गुप्ता द्वारा निःशुल्क मास्क व सेनेटरी नैपकिन वितरण के साथ अपनी लैब में रियायती दरों पर जरूरतमंद लोगो की जांच की भी व्यवस्था की।