NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। शहर के बीचों बीच स्थित अम्बेडकर सर्किल पर लगी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति से कोई अज्ञात आरोपी मूर्ति पर लगा चश्मा उतारकर ले गया। आरोपी के चश्मा उतारने के कारण डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति के मुहं पर स्क्रेच भी हो गए हैं।
आरोपी का यह क्रिया कलाप सीसीटीवी में कैद हो गया। मूर्ति से छेड़छाड़ की यह जानकारी मूर्ति रखरखाव के लिये रखे गए एक सुरक्षा गार्ड कर्मचारी ने गुरुवार सुबह छह बजे अम्बेडकर सर्किल संरक्षण समिति के सदस्यों को दी। समिति सदस्यों ने इस सूचना के बाद मूर्तिस्थल पर धरना दिया तथा आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की।
असामाजिक तत्व को पकड़ने की मांग
धरना स्थल पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ तथा बाबा साहेब अमर रहे व जय भीम-जय भीम के नारे लगाए गए। समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण देवड़ा ने बताया कि जिला प्रशासन से मूर्ति से छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्व को पकड़ने की मांग की गई। साथ ही आरोपी के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज करवाने के लिये ज्ञापन भी दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज करवाने के लिये ज्ञापन भी दिया। असामाजिक तत्व को पकड़ने की मांग की गई। असामाजिक तत्व को पकड़ने की मांग की गई।


