Samachar Seva

Mission Patrkarita

दहेज पीड़िता ने चाचा ससुर पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Dowry victim accused uncle father-in-law of molesting

बीकानेर, (samacharseva.in)। एदहेज पीड़िता ने चाचा ससुर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, क दहेज पीड़िता के अपने चाचा ससुर पर छेड़खानी व ससुराल के अन्‍य लोगों पर दहेज के लिये प्रताडित करने का आरोप लगाया है।

जामसर थाना पुलिस ने परिवादिया की ओर से शुक्रवार को पेश की गई रिपोर्ट के आधार पर जामसर में जलालसर क्षेत्र निवासी हमीदशाह, रमजान शाह, शमीना, हफीजा, रफीक शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परिवादिया के अनुसार आरोपियों ने वर्ष 2015 से इस वर्ष 1 मार्च तक ससुराल वालों ने उसे दहेज को लेकर तंग परेशान किया। चाचा ससुर रफीक शाह ने  कई बार उसके साथ छेड़खानी की।

थानाधिकारी गौरव खिडिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।