Loading Now

updates

दहेज पीड़िता ने ससुर पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Dowry victim accused father-in-law of molestation

बीकानेर, (samacharseva.in)। दहेज पीड़िता ने ससुर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, स्‍थानीय महिला थाना पुलिस ने गंगाशहर निवासी एक विवाहिता को दहेज के लिये प्रताड़ित करने तथा ससुर दवारा उससे छेड़खानी करने के आरोप में गुजरात के सूरत निवासी चार परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि गंगाशहर  में बाफना स्‍कूल के पास की निवासी परिवादिया प्रीति पाणेचा पुत्री प्रहलाद पाणेचा की रिपोर्ट पर गुजरात के सूरत शहर में पूना-कुमारिया रोड पर गुडली फेलिया के पास 7-8 श्‍याम रेजिडेंसी के निवासी परिवादिया के पति प्रदीप जांगिड, ससुर मूलचंद जांगिड, सास शकुंतला देवी, देवर पंकज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने मंगलवार दोपहर बाद दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने अधिक दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक राय होकर उसकी पिटाई की तथा घर से निकाल दिया। पीड़िता के अनुसार उसका ससुर उससे छेडखानी करता था। मामले की जांच सब इन्‍सपेक्‍टर श्रीमती विजयश्री को दी गई है।

Share this content:

You May Have Missed