भगवत स्मरण के साथ करें अच्छे कर्म : शिवेन्द्र

28BKN PH-2

बीकानेर, (समाचार सेवा) भगवत स्मरण के साथ करें अच्छे कर्म : शिवेन्द्र, मुरलीधर व्यास कॉलोनी के विश्वनाथ संन्यास आश्रम में चल रहे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बुधवार को मायाकुंड, ऋषिकेश के ब्रह्मचारी शिवेन्द्र स्वरूप महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन को सार्थक करने के लिए भगवत स्मरण के साथ व्यक्ति को अच्छे कर्म करने चाहिए।

अच्छे कर्म व प्रभुनाम स्मरण से बुरे कर्मों का फल भी अच्छा मिलने लगता है। उन्होंने कहा कि स्वर्ग-नरक की कहावत शास्त्रोक्त व वैज्ञानिक है। कर्मों के अनुसार व्यक्ति को लोक-परलोक में स्वर्ग-नरक से सुख-दु:ख भोगना पड़ता है।

समाज सेवी स्वर्गीय दुर्गाराम मौसूण व उमा देवी सोनी की स्मृति में आयोजित भागवत कथा में मुख्य यजमान श्रीनारायण व अशोकादेवी सोनी ने भागवत व देवपूजन करवाया।

कथा स्थल पर श्रद्धालुओं को लाने व वापस गंतव्य स्थल तक छोड़ने के लिए आधा दर्जन से अधिक बसों की व्यवस्था शहर के विभिन्न इलाकों से की गई है।

कथा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक व दोपहर ढ़ाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नियमित 3 दिसम्बर तक चलेगी।

कथा का श्रवण करने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों के साथ आस पास के गांवों, देशनोक, नापासर, नाल, किसमीदेसर, उदयरामसर, नोखा, श्रीडूंगरगढ़ आदि स्थानों से नियमित बड़ी संख्या में पहुंच रहे है।

ब्रह्मचारी शिवेन्द्र स्वरूप महाराज ने स्वर्ग-नरक की व्याख्या करते हुए कहा कि कर्मों के अनुसार लोक-परलोक में जीव को सुख-दुख भोगना पड़ता है।

पूर्व जन्मों के अनुसार एक कुत्ता लाखों रूपए की कार में घूमता है, अच्छा भोजन करता है तथा आलीशान मकान में रहता है, वहीं दूसरी ओर एक कुत्ते को दो जून की रोटी भी नसीब नहीं होती है।

कर्मों के अनुसार ही मनुष्य को बीमारियों से कष्ट भोगना पड़ता है।

नई सुबह का सम्मन, बुढ़ापा तो है दूसरा बचपन

28BKN PH-6

बीकानेर, (समाचार सेवा) नई सुबह का सम्मन, बुढ़ापा तो है दूसरा बचपन इसी विचार को केंद्र में लेकर एस पी मेडिकल कॉलेज के 223 विद्यार्थी, 112 टीमों में विभक्त होकर जिले के चयनित 37 गाँवों में एक बार फिर पहुंचे और वृद्धावस्था में सही देखभा को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

मेडिकोज ने विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों व चैपालों पर चर्चा कर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाकर असंक्रामक रोगों से बचाव के लिए भी प्रेरित किया और परिश्रम से पूर्ण प्राचीन भारतीय दिनचर्या को जीवन में उतारने का सन्देश दिया।

सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि स्वस्थ गाँवº स्वस्थ राजस्थान मूलमंत्र पर आधारित गनिरामयाग कार्यक्रम के पांचवे व प्रथम चरण के आखरी अभियान के तहत बुधवार को जीरियाट्रिक केयर व एनसीडी थीम पर जन जागरण किया गया।

ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, सेनीटेशन एंड हाईजीन व स्वस्थ जीवन शैली से जोड़ने का प्रयास किया गया व रोगों से बचाव के उपाय भी बताए गए।

आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता ने बताया कि गनिरामयाग कार्यक्रम में मेडीकल कालेजों के विद्यार्थियों द्वारा आमजन को प्रिवेन्टिव हैल्थ केयर एंड हैल्दी लिविंग स्टाईल के बारे में जानकारियां दी जा रही हैं।

प्राचार्य डॉ. आर.पी. अग्रवाल के निर्देशन में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज डॉ. अभिषेक क्वात्रा, डॉ. कीर्ति शेखावत व डॉ. लोकेश कुमार द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

कार्यक्रम से जुड़ी राज्य कार्यक्रम अधिकारी नेहा पारीक के अनुसार दो चरणों में आयोजित होने वाले इस निरामया कार्यक्रम में जागरूकता की कुल दस थीम रहेंगी।

दूसरा चरण दिसम्बर-जनवरी माह में प्रारम्‍भ होगा निरामया कार्यक्रम बीकानेर व प्रदेश के अन्य 6 जिलों, अजमेर, जयपुर, कोटा, झालावाड, जोधपुर एवं उदयपुर के चिन्ह्ति गांवों में संचालित किया जा रहा है।

बुजुर्गों की देखभाल करना हमारी संस्कृति

जिला आई.ई.सी. समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया कि मेडिकोज द्वारा निरामया की थीम जिरियाट्रिक केयर अनुसार युवाओं व बच्चों से भारतीय संस्कृति की उच्च परम्पराओं को केंद्र में रखते हुए बुजुर्गों का सम्मान करने, उन्हें अकेला ना छोड़ने, उनके मनोरंजन, खान-पान व दवाओं का ख्याल रखने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही मधुमेह, रक्तचाप, ह्रदय रोग, कैंसर, स्ट्रोक व अन्धता जैसे असंक्रामक रोगों से बचाव के लिए सभी को स्वस्थ जीवन शैली से जुड़ने की अपील की गई।

रंगोली सजाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

28BKN PH-1

बीकानेर, (समाचार सेवा) जिले में शतप्रतिशत मतदान कराने के जागरूकता कार्यक्रम  के तहत बुधवार को सैकड़ों स्थानों पर रंगोली बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया।

सरगम सप्ताह के चौथे दिन जिले में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों की छात्राओं ने इसमें पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। कलक्ट्रेट की रंगोली राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा सजाई गई।

जिला मुख्यालय पर राजकीय बांठिया बाउमावि भीनासर द्वारा जवाहर पुस्तकालय चौराहा, राजकीय बोथरा बाउमावि द्वारा बोथरा चौक, राजकीय करनाणी बामावि द्वारा महावीर चैक, राजकीय बाउमावि गुरुद्वारा द्वारा रानी बाजार चैराहा,

राउमावि मुरलीधर व्यास नगर द्वारा मुरलीधर चैराहा, राबाउमावि बारहगुवाड़ द्वारा गोकुल सर्किल, राबाउमावि महर्षि दयानंद मार्ग द्वारा स्कूल के पास, राबाउमावि सूरसागर द्वारा सूरसागर स्कूल तिराहा, गंगा चिल्ड्रन रामावि द्वारा कीर्ति स्तम्‍भ चैराहा में रंगोली सजाई गई।

इसके अलावा जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर रंगोली बनाकर मतदान में भागीदारी का आव्हान किया गया।

मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट परिसर में हुआ, जहां जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एन. के. गुप्ता तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन ने इसका अवलोकन किया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गुप्ता ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने की मुहिम में सरगम सप्ताह महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस दौरान आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे जिले का प्रत्येक मतदाता जागरुक हो और 7 दिसम्बर को होने वाले चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।

स्वीप प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि सरगम के चैथे सुर मा पर आधारित इस कार्यक्रम की कलर थीम ग्रीन रखी गई तथा म्हारो वोट, म्हारो हक का संदेश प्रसारित किया गया। इस दौरान स्वीप के सहप्रभारी राजेन्द्र जोशी, महारानी स्कूल प्राचार्या मीना शर्मा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

वोट मैराथन  

सरगम सप्ताह के पांचवे दिन गुरुवार को प्रात: 8 बजे वोट मैराथन निकाली जाएगी। प्रात: 8 बजे एमएम ग्राउंड से प्रारम्‍भ होने वाली मैराथन में स्कूल तथा कॉलेज विद्यार्थी, स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स आदि भागीदारी निभाएंगे।

यह मैराथन जस्सूसर गेट के अंदर तक जाएगी। स्वीप प्रभारी ने बताया कि सरगम के पांचवे सुर ‘पा’ पर आधारित कार्यक्रम की कलर थीम यलो रखी गई है।

इस दिन पढ़कर परखकर, वोट डालेंगे समझकर संदेश प्रसारित किया जाएगा। सरगम सप्ताह के आखिरी दो दिनों में दिव्यांगजनों तथा बाइक रैली निकाली जाएगी।

नैतिक धर्म सभी के लिये एक समान : प्रो. राय

28BKN PH-4

बीकानेर, (समाचार सेवा) संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय संविधान के पंथनिरपेक्षता एवं अनेकता मे एकता विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्‍ठी में वक्ता के रूप में काषी विधापीठ वाराणसी के राजनैतिक विज्ञान के सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ सतीश राय ने संविधान की प्रस्तावना एवं संविधान के प्रावधानों के बारे में स्वयंसेवकों को अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि भारत का संविधान विश्व का सबसे विशाल संविधान है। डॉ राय ने इस संदर्भ में धर्म एवं धर्मनिरपेक्षता एवं पंथनिरपेक्षता के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

डॉ राय ने धर्म के बारे में बताया कि धर्म दो प्रकार का होता है एक नैतिक धर्म है जो सभी के एक लिये एक समान है चाहे वो किसी भी समाज से जुडा हो और दूसरा धर्म आस्था से जुडा होता है जो मानव की आध्यात्मीक चेतना से जुडा होता है।

उन्होने भारतीय संविधान में पंथनिरपेक्षता शब्दावली पर अपना व्याख्यान देते हुए विभिन्न संवैधानिक प्रावधानों के बारे में चर्चा की और उन्होंने भारतीय संविधान की तुलना विश्व के दूसरे संविधानों से की।

प्राचार्य डॉ. अनन्त जोशी ने स्वयंसेवकों को संविधान के मूलभूत अधिकारों की जानकारी दी और बताया कि हमारा संविधान इतना सशक्त है जिससे प्रत्येक समस्या का समाधान किया जा सकता है।

उन्होंने भारतीय संविधान की विषेषताओं से स्वयंसेवकों को अवगत करवाया। सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. अनन्त जोशी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया गया।

रासेयो प्रभारी डॉ. रीतेश व्यास ने स्वयंसेवकों को संविधान के मूलभूत अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।

वरिष्ठ व्याख्याता  सुरेश भाटीया ने डॉ सतीश राय का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर डॉ. शराफतअली, डॉ. राकेश धवन, प्रीति कोचर, ईशान नारायण पुरोहित, भरत जाजडा, मगन सौलंकी इत्यादि भी उपस्थित थे।

नही मिल रहे तैयारशुदा स्थाई लाइसेंस, चालक परेशान

28BKN PH-5

बीकानेर, (समाचार सेवा) जिला परिवहन कार्यालय बीकानेर संभाग का सबसे बड़ा परिवहन कार्यालय जहाँ प्रतिदिन सैंकड़ो ड्राइविंग लाइसेंस बनते हैं।

अभी जिला परिवहन कार्यालय की लाइसेंस शाखा का कभी सर्वर डाउन तो कभी समय पर ड्राइविंग लाइसेंस नही मिलने के कारण बुरा हाल हैं।

यहाँ पिछले पंद्रह दिनों से लोगो को मोबाईल पर तैयारशुदा लाइसेंस का एसएमएस मिलने के बाद भी तैयारशुदा स्मार्टकार्ड युक्त मोटर ड्राइविंग लाइसेंस नही मिल रहा हैं,

जिससे लाइसेंस धारकों को अपना स्मार्टकार्ड वाला लाइसेंस लेने के लिए रोज लंबी दूरी तय करके केवल लाइसेंस लेने के लिये परिवहन कार्यालय के चक्कर पे चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

दूर-दराज के गांवों से 120-170 किमी चलकर आने वाले लोगो को तो शारिरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान तक भुगतना पड़ रहा हैं। ज्ञात हो कि जिला परिवहन कार्यालय में स्मार्टकार्ड बनाने का ठेका निजी कंपनी को दे रखा हैं।

जो स्मार्टकार्ड-प्रिंटर की खराबी का हवाला देकर लाइसेंस के स्मार्टकार्ड नही बना रही हैं। यातायात अधिवक्ता संघ के एडवोकेट हनुमान शर्मा, गौरीशंकर सांखला, पूनमचंद पुनियां, राजेश मोटसरा, बनवारीलाल सीगड़,प्रेम बिश्नोई, सुरेंद्र आदि ने इस संदर्भ में परिवहन अधिकारियों से भी बात की,

और बताया कि मुख्यालय का आदेश हैं जिसमे स्थाई लाइसेंस का आवेदन करने वाले आवेदक को उसी दिन तैयारशुदा स्मार्टकार्ड लाइसेंस देने का प्रावधान हैं।

लेकिन विभाग लोगो को दस-दस,पंद्रह-पंद्रह दिनों तक ड्राइविंग लाइसेंस नही देते। कई महिलाएँ, बुजुर्ग, दिव्यांग जो अन्य जिलों राज्यो में काम करते हैं

वे दीपावली की छुट्टियों में बीकानेर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर चले गए। उन्हें आज तक उनका तैयार लाइसेंस नही मिला हैं।

जिसके कारण उन्हें मुख्य मार्गो पर परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। एडवोकेट हनुमान शर्मा ने बताया कि तय समय पर स्मार्टकार्ड जारी करने पर निजी कंपनी पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान लेकिन आला अधिकारी ऐसा करने से कतराते हैं।

राजुवास में पशु आपदा पर प्रशिक्षण संपन्न

28BKN PH-3

बीकानेर, (समाचार सेवा) वेटरनरी विश्वविद्यालय के पशु आपदा प्रबन्धन तकनीकी केन्द्र द्वारा 20 पशुपालक महिलाओं व छात्राओं के लिए पशुओं के आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को आयोजित किया गया।

पशु आपदा प्रबन्धन तकनीकी केन्द्र राजुवास के मुख्य अन्वेषक डॉ. प्रवीन बिश्नोई ने प्रशिक्षणार्थियों को आपदा की स्थिति में पशुओं को बचाव और राहत उपायों की जानकारी दी।

डॉ. एस.के. झीरवाल ने आपदा की स्थिति में पशुओं के रख-रखाव की जानकारी दी। टीचिंग एसोसिएट शैलेन्द्र सिंह ने आपदाओं के प्रकार व प्रायोगिक पक्षों के बारे में बताया।

डॉ. सोहेल मोहम्मद ने पशु आपदा केन्द्र की कार्यप्रणाली और विकसित तकनीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

कैंसर पीड़ितों को बांटे कंबल

28BKN PH-7

बीकानेर, (समाचार सेवा) नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य से कैंसर पीड़ितों के उत्थान के लिये काम कर रही संजीवनी लाइफ बियोंड कैंसर की ओर से बुधवार को कंबल वितरण का आयोजन किया गया।

जिसमें  आचार्य  तुलसी कैंसर रिसर्च सेंटर में भार्ती 50 मरीजों को कंबलों का वितरण किया।

संस्थान की  कोआर्डिनेटर  अभिषेक जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ  आर पी अग्रवाल, आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ एम  आर बरडिया,  विभागाध्यक्ष एच  एस कुमार,डॉ आयुषी मलिक ने कंबल बांटे।

इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा मरीजों को  कंबलों का वितरण पुनीत कार्य हैं, इससे प्रेरणा लेकर अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को भी मरीजों की मदद  के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा  कि संस्थान इसके लिए साधुवाद का पात्र है। डॉ अग्रवाल ने  मरीजों को आत्मबल से रोग से  लडने की सलाह दी।

साथ ही ऐसे आयोजनों से मरीजों के आत्मबल  बढने की बात कही। डॉ  बरडिया ने बताया कि वास्तव में कैंसर पीड़ितों के लिए यह संस्था सेवा का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर डॉ एच एस गौरी, मीनाक्षी भाटिया, बंशीलाल प्रजापत भी मौजूद रहे।  कार्यक्र म का संचालन अनुराधा पारीक ने किया।

जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण

28BKN PH-8

बीकानेर, (समाचार सेवा) लायनेस बीकानेर क्लब की ओर से जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित आनंद मार्ग स्‍कूल में  जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम रखा गया।

जिसमें स्कूल के लगभग 100  के करीब बच्चों  को स्वेटर वितरित किए गए। अध्यक्ष मधु खत्री ने बताया कि क्लब की ओर  से जरूरतमंद बच्चों को  प्रति वर्ष स्कूली गणवेश व स्वेटर वितरित किए जाते है।

इसी कड़ी में  बुधवार को स्कूली बच्चों को स्वरों  का वितरण किया गया। इस आयोजन में रीता माथुर, सीमा  माथुर, शीलू शर्मा, वंदना शर्मा, उषा बंसल,

कविता कटारिया, कनिका, शैली दुग्गल, यशी शर्मा,  सुजाता खत्री, कविता,   मंजूषा राय, शीला माथुर, रमा  माथुर, रीना अग्रवाल और श्वेता शर्मा रही।

स्कूल की प्रधानाध्यापक ने क्लब की ओर से  बांटी गयी स्वेटर के लिए संस्था का आभार जताया।

मतदान दलों को दी गई हैंडस आॅन ट्रेनिंग

बीकानेर, (समाचार सेवा) विधानसभा चुनाव-2018 के तहत बुधवार को भी पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ राकेश शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में नोखा विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक मधुकर आग्नेय ने प्रशिक्षण प्रक्रिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि मतदन दलों को मतदान का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नोखा विधानसभा क्षेत्र के 224 मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने बताया कि मतदान दलों को हैंडस ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया तथा उनकी विभिन्न शंकाओं का समाधान किया।

प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट में किसी तरह की दिक्कत होने पर उसे कैसे ठीक किया जा सकता है, इस बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

डॉ शर्मा ने बताया कि मतदान दलों को इस बारे में विस्तार से समझाया गया कि मतदान के दिन मतदाताओं के साथ संवेदनायुक्त व्यवहार करें और इस दौरान मतदाताओं के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं का धैर्यपूर्वक निस्तारण किया जाए, साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर सम्बंधित क्षेत्र के एरिया, जोनल मजिस्ट्रेट व आरओ से बात की जाए।

उन्होंने बताया कि मतदान कार्मिकों ने बैलट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर एस एल राठी, विपिन सैनी, समिन्द्र सक्सेना, डॉ गौरव बिस्सा द्वारा मतदान से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी गई।

लाइव वैब कास्टिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

बीकानेर, (समाचार सेवा) विधानसभा चुनाव के दौरान चयनित मतदान केन्द्रों पर लाइव वैब कास्टिंग के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ एन के गुप्ता ने बताया कि वेब कास्टिंग के कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए तकनीकी नोडल अधिकारी के रूप में दूरसंचार एवं प्रौद्योगिकी विभाग बीकानेर के उपनिदेशक को नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी इस कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करवाएंगे।