Samachar Seva

Mission Patrkarita

दो भार्ई डेवलपर्स पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

Do Bhai developers accused of cheating

बीकानेर, (समाचार सेवा)। दो भार्ई डेवलपर्स पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एक भूखंड बिक्री में धोखाधड़ी की शिकायत पर दो भाई डेवलपर्स के डायरेक्‍टर निर्मल कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

व्‍यास कॉलोनी में 6-सी-32 निवासी 65 साल के कृष्णसिंह राठौड़ पुत्र राम सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को दी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि आरोपी ने परिवादी से एक भूखंड सौदे में धोखाधड़ी की है।

इस भूखंड के पेटे आरोपी ने परिवादी से रुपये ले लिये मगर ना तो अब तक भूखंड का कब्‍जा दिलाया है और ना ही मांगे जाने के बावजूद रुपये वापस लौटा रहा है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी निर्मल कामरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सब इन्‍सपेक्‍टर आनंद मिश्रा को सौंपी गई है।