Samachar Seva

Mission Patrkarita

नोखड़ा स्‍कूल में दीपावली बाल मेले का आयोजन

Diwali Children's Fair organized in Nokhda School

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोखड़ा, बीकानेर में एक रंगारंग दीपावली बाल मेले का आयोजन किया। इस मेले अवादा फाउंडेशन ने बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल, गतिविधियाँ, प्रतियोगिताएं और स्टॉल लगाए गए।

अवादा फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती ऋतु पटवारी ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीशान अली ने कहा कि इन गतिविधियों से ग्रामीण समुदायों के सर्वांगीण विकास में योगदान हो रहा  है।

समारोह में महेश माथुर, जोगेंद्र पाल, गाँव नोखड़ा से रामेश्वर राठी उप सरपंच, एवं पूर्व सरपंच रूपाराम एवं एसडीएमसी के अध्यक्ष दुर्जन सिंह, मूलचंद हेमंत, स्वरूप सिंह, भंवर लाल शयर सिंह आदि उपस्थित थे।