Samachar Seva

Mission Patrkarita

पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्या, निशा, भावना व दीक्षा रही अव्‍वल

Divya, Nisha, Bhavna and Diksha were the winners in the poster competition

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय शिवबाडी बीकानेर में आयोजित पोस्‍टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्‍कार छात्रा दिव्या नवल, द्वितीय निशा रेगर तथा तृतीय पुरस्‍कार भावना वाल्मीकि ने जीता है। छात्रा दीक्षा कंवर ने इस प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है।

प्रधानाचार्या उर्वशी शर्मा ने पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम घोषित किए। रूपिंदर पुनियानी, कीर्ति दुग्गल, चारू चेज़ारा, अमरदीप गोदारा और त्रिमूर्ति भाटी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। “एक टिकाऊ दुनिया का निर्माण करना, सतत विकास को बढ़ावा देना विषयक इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय में गठित मानक क्लब द्वारा किया गया।

विद्यार्थियों को एक टिकाऊ दुनिया के निर्माण में पर्यावरण सरंक्षण की महती भूमिका के बारे में अवगत करवाया गया। क्लब के मेंटर टीचर मुकेश मोदी ने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा विद्यालयों में स्थापित मानक क्लब के गठन के बारे में बताया। व्याख्याता अमरदीप गोदारा, सुनीता दोचनिया, संतोष, कौशल्या नाई, रामकिशन मान ने भी विचार व्यक्त किए।